फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल ने नहीं दी एम्बुलेंस, बूढ़ी मां को गोद में लेकर निकला बेटा

Sat, 12 May 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मां को गोद में लेकर ऑटो तक लाया बेटा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल शुक्रवार को एंबुलेंस व स्ट्रेचर नदारद रहा। यहां सुबह इलाज को पहुंची एक वृद्धा रामजानकी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद बेटे मुनेंद्र को अस्पताल परिसर में न तो एंबुलेंस मिली न ही स्ट्रेचर। इस पर बेटे ने बूढ़ी मां को गोद में लेकर अस्पताल के बाहर खड़े ऑटोरिक्शा में बैठाया। वहीं सीएमएस इस घटना से इंकार कर रहे हैं।

रामकोट इलाके के गनेशपुर निवासी रामजानकी पत्नी रामासरे को सिर में चोट लग गई थी। बेटा मुनेंद्र ने शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दिखाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालात बताते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मुनेंद्र ने अस्पताल से एंबुलेंस की मांग की लेकिन उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि आज सभी एंबुलेंस वीवीआईपी कार्यक्रम में लगी हुई हैं।

इसके बाद जब वह इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर लेने गया तो वह भी नहीं मिला। इस पर मुनेंद्र रोते चिल्लाते हुए अपनी बूढ़ी मां को गोद में लेकर अस्पताल के बाहर खड़े ऑटोरिक्शा तक ले गया।

मुनेंद्र का कहना है कि ऑटोरिक्शा को अंदर नहीं आने दिया गया। इससे काफी दूर तक चलना पड़ा। इस बाबत सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल का कहना है कि सभी मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा दी जाती है। यह मामला संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा कुछ हुआ है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें