फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम से पहुंच जाती एंबुलेंस तो बच जाती मरीज की जान

Sat, 29 Nov 2014 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में मरीज को लेकर पहुंची 108 एंबुलेंस में परिवारीजनों ने तोड़फोड़ कर दी। परिवारीजनों का कहना था कि एंबुलेंस देर से आने के कारण उनकी मां की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के अनुसार मोहनलालगंज के नया गांव की आशा (50) दुर्घटना में घायल हो गई थी। गंभीर स्थिति में उसे 108 एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल लाया गया।

वहां इमजरेंसी में पहुंचने पर डॉक्टर ने बताया कि आशा की मौत हो चुकी है। इसकी जानकारी मिलते ही परिवारीजन रोने-बिलखने लगे। उन्हीं के बीच के कई लोग आशा की मौत का कारण एंबुलेंस देर से आना बताने लगे। इसके बाद उन्होंने गुस्से में एंबुलेंस के साइड के शीशे तोड़ दिए। किसी तरह उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें