फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैफे के सामने सड़क पर तेज गाने बजाकर मचाया उत्पात, तलवार लहराकर किया डांस, वीडियो वायरल

Fri, 02 Jan 2026 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के अकबरपुर में युवाओं के उत्पात मचाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवा सड़क पर तलवारें लहराते हुए डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
लड़कों ने तलवार से केक काटा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबरपुर के मुरादाबाद में बृहस्पतिवार देर रात एक कैफे के सामने सड़क पर करीब एक दर्जन युवाओं ने बर्थ-डे पार्टी मनाने के लिए तेज आवाज में गाने बजाकर जमकर उत्पात मचाया। सड़क पर नाचते हुए तलवारें लहराईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रही है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना रात करीब 10 बजे से 12 बजे के बीच की है। तेज आवाज में बज रहे गानों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर नाच-गाने के चलते मुरादाबाद से रेलवे स्टेशन व अन्य मार्गों पर जाने वाले राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कतें हुईं। तलवारें लहराए जाने से स्थानीय लोग खासे सहमे रहे। कई लोग अपनी बालकनी और छतों से यह नजारा देखकर स्तब्ध रह गए। 

ये भी पढ़ें - कोडीन कफ सिरप प्रकरण में बयान देने पर ड्रग इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, किया गया निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी सिपाही भर्ती: राज्यमंत्री सहित विधायकों ने सीएम को पत्र लिखकर की मांग, आयु सीमा में तीन साल की छूट दें


लोगों का कहना है कि देर रात इस तरह की अराजकता से क्षेत्र की शांतिभंग हुई। सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। कोतवाली पुलिस को वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें