फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: अंबेडकरनगर के जिला कारावास में सजा भुगत रहे कैदी की मौत, सुनाई गई थी आजीवन कारावास की सजा

Thu, 18 Jul 2024 12:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर जिला कारागार में सजा काट रहे कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौजूद परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। अकबरपुर तहसील के रतनपुर निवासी अरशद (40) को बीते दिनों कोर्ट ने दुष्कर्म आदि मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह वर्ष 2018 से ही जेल में था।
विज्ञापन


इस बीच आज सुबह उसकी तबियत बिगड़ गई। जेलकर्मी 7.45 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत थी। इलाज के बीच ही निधन हो गया।
विज्ञापन


उधर, अरशद की मौत की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें