फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियारों का आतंक: एक बार हमला करने के बाद फिर हमला करने आए, रात भर जाग रहे ग्रामीण

Fri, 06 Sep 2024 04:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के  अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सियारों का आतंक छाया हुआ है। ग्रामीण रतजगा करते हुए समय गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
हमले की जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर में सियारों के हमले के बाद ग्रामीणों को रतजगा करना पड़ा। पहली बार तीन ग्रामीणों को घायल करने के बाद असल में आधी रात बाद सियारों ने फिर से गांव का रुख किया था।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह डीएफओ डॉ उमेश तिवारी और एसडीएम सौरभ शुक्ल गांव पहुंचे। हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि साढ़े दस बजे करीब सबसे पहले चार पांच सियार गांव में घुस गए। निजामुद्दीन की बकरियों को निशाना बनाने लगे। निजामुद्दीन दौड़े तो उन्हें काट लिया। गांव के दो अन्य लोग भी हमले में घायल हुए।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, इंडिया एलायंस की मजबूती के लिए हरियाणा में सपा प्रत्याशी न उतारने के संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर मुठभेड़ मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा, अखिलेश यादव ने कहा था फर्जी एनकाउंटर में की गई हत्या


तीनों को सीएचसी भेजे जाने के बाद ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर पहरा देना शुरू किया। रात एक बजे के बाद फिर से कई सियार गांव में दिखे लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ा लिया।

इसके बाद सुबह तक ग्रामीण पहरा देते रहे।
 एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कांबिंग कराई जा रही है। परेशान होने की जरूरत नहीं है लेकिन सभी लोग सजग रहें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें