फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: कांवड़ियों को वापस लेकर लौट रहा टैंपो पलटा, किशोर की मौत व छह घायल

Fri, 06 Sep 2024 04:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के हुजूरपुर पयागपुर मार्ग पर हुए एक हादसे में कांवड़ियों को वापस लेकर लौट रहा टैंपो पलट गया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई व छह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
मृतक विकास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के हुजूरपुर पयागपुर मार्ग पर स्थित बाबा बागेश्वर नाथ शिव मंदिर पर जलाभिषेक के बाद कांवड़ियों को वापस घर ले जा रहा टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टैम्पो में सवार जहां एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, अन्य घायल हो गये हैं।

विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र के अचौलिया थहिया निवासी दर्जनों लोग जगतापुर घाट से कांवर में जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए पयागपुर स्थित पाण्डव कालीन बाबा बागेश्वरनाथ को जलाभिषेक करने आये थे। शुक्रवार सुबह जलाभिषेक के बाद सभी लोग टैम्पो में सवार होकर वापस घर जा रहे थे। पयागपुर हुजूरपुर मार्ग पर लौकही के पास अचानक से टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टैम्पो में सवार 14 वर्षीय विकास पुत्र लल्लन की जहां मौत हो गई। वहीं, शान्ति देवी (30) व ननकाई (40) का पैर और नीलम (14)का हाथ टूट गया।
विज्ञापन


प्रमोद कुमार और उजागर सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं जिन्हें इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें