फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar nagar: गृह मंत्री के फेक वीडियो को लेकर पूर्व मंत्री लालजी वर्मा पर केस दर्ज, बोले- ये डराने की कोशिश

Tue, 30 Apr 2024 02:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी लालजी वर्मा का कहना है कि सरकार डराने के लिए कार्रवाई कर रही है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी लालजी वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरक्षण को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में सपा के लोकसभा प्रत्याशी लालजी वर्मा पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने सोमवार आधी रात करीब उनके घर पहुंचकर नोटिस थमाया और पूछताछ भी की। 

विज्ञापन


अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने के बाद लालजी वर्मा ने स्वयं यह जानकारी दी। कहा कि नामांकन से रोकने की साजिश रची गई। डराने की कोशिश हुई लेकिन सूरत जैसे मामले हर जगह दोहराए नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की तेजी देखिए। उन्होंने 28 अप्रैल को केस दर्ज किया और अगले ही दिन रात साढ़े 11 बजे मेरे अंबेडकरनगर स्थित घर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें - मौसम विभाग का अध्ययन: लगातार गर्म हो रहा उत्तर प्रदेश, 100 साल में इस दर से बढ़ रहा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - युवाओं की अपील- पेपर लीक से लेकर छुट्टा पशुओं की समस्याओं का समाधान करे सरकार




पूर्व मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ डराने की कोशिश थी। वे सब सत्ता का दुरुपयोग कर मुकदमे चाहे जितना करा लें लेकिन जनता ने अब यहां मन बना लिया है। सपा के लोग और जिले की जनता ऐसे फर्जी मुकदमों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि नोटिस का विधिवत जवाब कानून के तहत दिया जाएगा। असली जवाब यहां की जनता मतदान के जरिए देगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें