फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरकारी योजनाओं को लागू करने में अंबेडकरनगर और मुजफ्फरनगर टॉप, जानें - कौन जिले रहे सबसे नीचे

Wed, 13 Dec 2023 04:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सरकार के दर्पण डैशबोर्ड के जरिये जारी की गई रैंकिंग में अंबेडकरनगर और मुजफ्फरनगर जिला टॉप पर रहे हैं। जानें- कौन जिले सबसे पीछे रहे?
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सरकारी योजनाओं को लागू करने में अंबेडकरनगर और मुजफ्फरनगर जिला टॉप पर हैं। इनके बाद एटा का नंबर है। यह रैंकिंग प्रदेश सरकार के दर्पण डैशबोर्ड के जरिये जारी की गई है। इसमें मिर्जापुर, रायबरेली और गोरखपुर सबसे नीचे के तीन पायदान पर आए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दर्पण डैशबोर्ड पर हर महीने प्रत्येक जिले को रैंक दी जाती है, जो उस जिले में चल रहीं सरकारी योजनाओं की प्रगति के आधार पर तय होती है। नवंबर की रैंकिंग में अंबेडकरनगर व मुजफ्फरनगर जिलों को 77.2 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रखा गया है। वहीं, 76.6 प्रतिशत अंक हासिल करके एटा तीसरे स्थान पर है। रैंकिंग में टॉप-10 में बागपत, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, रामपुर, हमीरपुर, महोबा और श्रावस्ती भी जगह बनाने में सफल रहे।

ये हैं रैंकिंग में सबसे नीचे के 10 जिले
मिर्जापुर जिला 75वें स्थान पर, जबकि रायबरेली और गोरखपुर दोनों जिलों को 73वां स्थान मिला है। फिसड्डी 10 जिलों में जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया, प्रयागराज, मऊ, प्रतापगढ़ व सोनभद्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अवध में लखनऊ सबसे पीछे
रैंकिंग में लखनऊ जिले को 64वें स्थान पर रखा गया है। यह अवध में सबसे पीछे है। सभी 75 जिलों में बहराइच को 15वीं, अयोध्या व सहारनपुर को 17वीं , अमेठी को 32वीं, सुल्तानपुर को 40वीं, बलरामपुर को 43वीं, बाराबंकी को 57वीं, सीतापुर को 58वीं और गोंडा को 59वीं रैंक मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें