फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट: अब 19 जून से नए टर्मिनल पर शिफ्ट होंगी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें, तकनीकी वजहों से बढ़ाई गई डेट

Sun, 16 Jun 2024 11:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Amausi Airport:लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 19 जून से शिफ्ट होंगी। इन्हें पहले आठ जून से शिफ्ट होना था, पर लगातार दो बार तारीख बढ़ा दी गई। 
विज्ञापन
Amausi Airport - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 19 जून को शिफ्ट होंगी। जबकि इससे पहले 12 जून व उससे पूर्व आठ जून को शिफ्टिंग की तारीखें दी गई थीं। लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


यह जानकारी अमौसी एयरपोर्ट प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि परिचालन सम्बंधी कारणों से यह निर्णय लिया गया था। अभी तक खाड़ी देशों आदि की उड़ानें अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल टी-वन से संचालित होती रही हैं। वहीं दिल्ली, मुम्बई आदि शहरों के लिए घरेलू उड़ानों को टी-2 टर्मिनल से संचालित किया जाता था। 

एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी-थ्री के बनने के बाद अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को आठ जून से शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया था। जिसे स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद 12 जून को यह काम किया जाना था, लेकिन इसे भी स्थगित कर दिया गया। अब बुधवार 19 जून को फ्लाय दुबई, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस की तीन उड़ानें सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे के बीच नए टर्मिनल पर पहुंचेंगी। 
विज्ञापन


वहीं फ्लाय दुबई की फ्लाइट यहां से टेकऑफ करेगी। बता दें कि इतना ही नहीं सभी उड़ानों को नए टर्मिनल पर शिफ्ट करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ जाएगा। इसके बाद टी-टू व टी-थ्री को आपस में मिलाकर एक बड़ा टर्मिनल तैयार करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें