फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फैजुल्लागंज में अमर उजाला का बिजली समाधान शिविर 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम जोन के सीतापुर रोड खंड के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर करने के लिए अमर उजाला मंगलवार 11 नवंबर को फैजुल्लागंज उपकेंद्र पर शिविर लगाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 10 से होगी। दोपहर तीन बजे तक पीड़ितों की शिकायतें सुनी जाएंगी।
विज्ञापन

शिविर में फैजुल्लागंज, दाउदनगर, जीएसआई उपकेंद्र के तहत आने वाले केशवनगर, सीतापुर रोड, मोहिबुल्लापुर, प्रीतिनगर, गौरभीट, भरतनगर, मड़ियांव, प्रियदर्शिनी कॉलोनी, गाजीपुर, दाउदनगर सहित नवविकसित इलाकों के उपभोक्ता समस्याएं लेकर आ सकते हैं। जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह और खंड के अधिशासी अभियंता एके शुक्ला अन्य अभियंताओं के साथ इनका निराकरण करेंगे।



शिविर में ये सुविधाएं मिलेंगी

बिजली बिल सही किए जाएंगे। बदले मीटर को सिस्टम पर फीड करना, नए कनेक्शन देना, खराब मीटर बदलना, विद्युत लोड बढ़ाने की भी सुविधा मिलेगी।



अपने साथ ये दस्तावेज जरूर लाएं

शिविर में आने वाले बिजली उपभोक्ता व नए कनेक्शन के आवेदक समस्या से संबंधित दस्तावेज साथ जरूर लाएं। मीटर रीडिंग का वीडियो भी बनाकर ला सकते हैं। बिजली बिल सही कराना है तो पूर्व में जमा किए बिल की मूल कॉपी लेकर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें