लखनऊ। बिजली आपूर्ति में सुधार के कामों के कारण शहर की करीब तीन लाख की आबादी रविवार को चार घंटे बिजली संकट झेलेगी। यूपीआईएल, वैद्यस्टील, तालकटोरा पावर हाउस, ऐशबाग, पाल तिराहा व लोको मवैया उपकेंद्र से जुड़े 50 हजार से ज्यादा घर, दुकान व औद्योगिक इकाइयों के कनेक्शनधारकों की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी।
तालकटोरा सर्किल के अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी व रेजीडेंसी के एक्सईएन जय प्रकाश ने बताया कि 132 केवी टिकैत राय तालाब ट्रांसमिशन उपकेंद्र पर सुधार कार्य होगा। इससे राजेंद्रनगर, मोतीनगर, बसीरतगंज, खुर्शेदबाग, दुर्विजयगंज, निवाजखेड़ा, ऐशबाग, खजुहा, रामनगर, ओल्ड लेबर कॉलोनी, बाजारखाला, हैदरगंज, मोतीझील कॉलोनी, बुलाकी अड्डा, पांडेय तालाब, मिल रोड, तालकटोरा औद्योगिक एरिया, करेहटा, न्यू कैंपबेल रोड, इरम डिग्री कॉलेज, न्यू हैदरगंज, बेगम बाग, ओल्ड कैंपबेल रोड के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
इसके अलावा शीला गार्डन, पत्थर कट्टा, एक्जॉन स्कूल के सामने व पीछे, शेखपुर हबीबपुर, अमन विहार, गुलशन विहार, किशोर विहार, सोना भट्ठा, चाऊमीन फैक्टरी, बरौरा हुसैनबाड़ी, सिल्वर सिटी, ग्रीन सिटी, एफ ब्लॉक राजाजीपुरम, पीर बक्का, सीएमएस स्कूल के पीछे, काला पहाड़, सरीपुरा, शीला गार्डन, कनक सिटी, भुइयन देवी मंदिर, राज गार्डन, मोहान रोड, अशोक विहार, टैक्सी स्टैंड, ई ब्लॉक राजाजीपुरम, अशरफनगर, सेक्टर 11 व 12 राजाजीपुरम, मोहन भोग, बाबा की बगिया, रुकंदीपुर सहित आसपास के इलाकों के उपभोक्ता परेशानी झेलेंगे।
इन इलाकों में भी बंद रहेगी आपूर्ति
दुबग्गा ओल्ड उपकेंद्र के बरावन खुर्द व जेहटा फीडर के एबीसी बदलने के लिए सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इससे जेहटा और बरावनखुर्द के कई इलाकों में बिजली संकट रहेगा।