फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रदेश की नामचीन हस्तियों को सम्मानित करेगा अमर उजाला, वियतनाम के हनोई में दिए जाएंगे अवॉर्ड

Tue, 29 Jul 2025 10:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश की नामचीन हस्तियों को अमर उजाला सम्मानित करेगा। वियतनाम के हनोई में 30 जुलाई को आयोजित किए जा रहे समारोह में इन सभी को अवॉर्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वियतनाम में अमर उजाला का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ने व्यापार को बढ़ावा देने की विशेष पहल की है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों को ‘अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स-2025’ से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन वियतनाम के हनोई शहर में 30 जुलाई को होगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना को विशेष रूप से रेखांकित किया जा रहा है। ओडीओपी योजना के जरिये प्रदेश के विभिन्न जिलों के परंपरागत लघु-कुटीर उद्योग और हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ व्यापक मंच दिया गया है। ओडीओपी उत्पादों को आर्थिक प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और ऑनलाइन मार्केट मिलने से न सिर्फ संरक्षण मिला बल्कि देश-विदेश में पहचान भी मिली।

ओडीओपी योजना से छोटे-मझोले कारोबारियों को प्रोत्साहन मिला

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ स्वरोजगार को आंदोलन के रूप में चलाकर पूरे देश के लिए मॉडल पेश किया है। ओडीओपी योजना से प्रदेश के छोटे-मझोले कारोबारियों को प्रोत्साहन मिला है।

प्रदेश सरकार योजना में कारीगरों, बुनकरों और उद्यमियों को प्रशिक्षण, वित्तीय व विपणन सहायता प्रदान करती है। इससे उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के जरिये महिला उद्यमियों और छोटे-मझोले उद्योगों को वैश्विक मंच प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाया गया है।

इन हस्तियों को मिलेगा सम्मान

समारोह में आर्यन, अनुभव मौर्या, मेजर रितेश उनियाल, अरुण कुमार अग्रवाल, डॉ. कमलकांत उपमन्यु, एसके नेगी, विकास अहलावत, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, शिव कुमार गुप्ता, डॉ. प्रियंका बी. अग्रवाल, डॉ. रणवीर सिंह, नरेश कुमार, अमित शर्मा, सचिन अहलावत, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, काजी अहमद मुख्तार, डॉ. राहुल बिश्नोई, अश्विनी अग्रवाल, उन्नति पांडेय, भूपेश अग्रवाल, प्रतुल गंगल और सचिन चौधरी को सम्मानित किया जाएगा।

आंकड़े एक नजर में...

  • 100000 कारोबारियों को प्रशिक्षण के साथ टूलकिट दिए
  • 32 ओडीओपी उत्पादों को जीआई टैग मिला
  • 20 उत्पादों को जीआई टैग मिलने की प्रक्रिया जारी
  • 20000 ओडीओपी उत्पाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों पर बिके
  • 2000 करोड़ रुपये के उत्पाद बिक रहे अमेजन व फ्लिपकार्ट से सालाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें