अमर उजाला के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार सुबह लखनऊ के कई स्कूलों व पैरा मेडिकल स्टाफ को मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। मतदाता जागरूकता के तहत सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिको शाखा, पॉयनियर मॉन्टेसरी स्कूल और रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शपथ ली। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोमती नगर विस्तार शाखा में सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी, डीएम कौशलराज शर्मा आदि ने बच्चों को शपथ दिलाई। वहीं केजीएमयू के पैरा मेडिकल स्टाफ को भी खुद वोटिंग कर व दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
2 of 13
डीएम कौशल राज
- फोटो : amar ujala
वहीं डीएम लखनऊ कौशलराज शर्मा ने उम्मीद जाहिर की शहर में इस बार अच्छा वोटिंग प्रतिशत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक लखनऊ की वोटिंग 60 प्रतिशत से ज्यादा नहीं गई है। लेकिन इस बार लखनऊ दिखा सकता है कि वह भी 70-75 प्रतिशत वाले शहरों में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
अमर उजाला जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
केजीएमयू में डीन प्रो विनोद जैन ने पैरामेडिकल स्टाफ मतदान जागरूता की शपथ दिलाई। दिल्ली पब्लिक स्कूल की एल्डिको शाखा में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।
4 of 13
अमर उजाला जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
आइए फिर शपथ लें - वोट करेंगे हम
छात्र-छात्राएं व शहर वासी लेंगे मतदान के लिए जागरूकता की शपथ
अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत वृहद आयोजन
शहर से लेकर गांव तक शपथ लेंगे बच्चे-बूढे़ और युवा मुख्य आयोजन स्थल
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार
पायनियर मॉन्टेसरी स्कूल, एल्डिको
रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज सेक्टर 14 इंदिरा नगर
विज्ञापन
5 of 13
अमर उजाला जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
इंतजार की घड़ियां धीरे-धीरे नजदीक आने लगी हैं। छह मई वह खास दिन होगा, जब हम चुनेंगे अपनी सरकार। क्या आप हैं इसके लिए तैयार? वक्त आलस छोड़कर संकल्प लेने का है। तय कीजिए कि आप न केवल हर हाल में वोट करेंगे, बल्कि दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
अमर उजाला जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
अपने सामाजिक सरोकारों के तहत अमर उजाला अपनी मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत लखनऊ समेत आसपास के 11 जिलों में ‘मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण’ कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को सुबह आठ बजे से कर रहा है। संकल्प के इस उत्सव में स्कूली बच्चे जहां बड़ों से वोट कराने का संकल्प लेंगे, वहीं बड़े मतदान करने की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
अमर उजाला जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
मनकामेश्वर मंदिन में महंत देव्यागिरि ने भी तमाम लोगों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान लोगों ने अपने आस पड़ोंस वालों के भी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने का वचन लिया।
वहीं, बीते आठ अप्रैल को भी 23 हजार विद्यार्थियों ने अमर उजाला संग बड़ों से मतदान की अपील करते हुए मतदान के लिए जागरूक करने की शपथ ली थी। राजधानी में मुख्य आयोजन सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार, रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज सेक्टर 14, इंदिरानगर और पायनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज, एल्डिको में होगा।
8 of 13
अमर उजाला जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
साथ ही इन स्कूलों की सभी शाखाओं में शपथ ग्रहण होगा। इसके अलावा अन्य संस्थाओं में छात्र, डॉक्टर, राज्य कर्मचारी, अधिवक्तागण, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सिविल डिफेंस के सदस्य, खिलाड़ी, पुलिस कर्मी, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शहर में अलग-अलग स्थानों पर ‘जो जहां हैं वहां से’ की तर्ज पर बड़ी संख्या में शहरवासी शपथ लेंगे।
9 of 13
अमर उजाला जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
समारोह के दौरान विभिन्न स्थानों पर संबंधित संस्थाओं के प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे। वहीं स्कूलों में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मौजूद रहेंगे जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ब्रह्मदेव तिवारी, एडीएम एफआर अवनीश सक्सेना।
10 of 13
अमर उजाला जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
स्कूली बच्चे खासतौर से माता-पिता के साथ-साथ नाते-रिश्तेदारों, जान-पहचान के लोगों को मतदान करने जाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेंगे।वहीं बड़े शपथ लेंगे कि वह देश हित में न केवल खुद वोटिंग करने जाएंगे, बल्कि अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी बूथ तक लेकर पहुंचेंगे।
11 of 13
अमर उजाला जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर मास्टर देवाज्ञ दीक्षित की ड्रम व पियानो पर सोलो परफारमेंस के साथ-साथ बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।
12 of 13
अमर उजाला जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
शहर के विभिन्न स्थानों के अलावा माल, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, काकोरी, गोसाईंगंज, मोहनलालगंज विकासखंडों में भी ‘मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण’ कार्यक्रम होगा।
शत प्रतिशत मतदान को हर वोटर की हिस्सेदारी जरूरी
छह मई को आयोजित हो रहे मतदान दिवस पर शत प्रतिशत मतदान के संकल्प को पूरा कराने में राजधानी के हर वोटर की हिस्सेदारी जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ अपने से जुड़े अन्य मतदाताओं को भी जोश दिलाकर मतदान के लिए प्रेरित करें। इसी से हम ज्यादा से ज्यादा मतदान कर राजधानी का नाम सर्वाधिक मतदान में चिह्नित जिले में दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए स्कूली बच्चे अपने परिवारीजनों व आसपास के वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित करें, वहीं व्यापारिक संगठन भी क्षेत्रवार गठित बुलावा टोलियों में शामिल होकर प्रजातंत्र की मजबूती के लिए सभी को बूथ तक पहुंचाएं। - कौशल राज शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम