अमर उजाला सपनों की उड़ान
बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि जिस उम्र में बेटियां अपने कॅरिअर के लिए मेहनत कर रही होती हैं, उस उम्र में दकियानूसी विचारों से गंभीर बीमार हो सकती है, इसलिये उन्हें सेनेटरी पैड की आदत से रूबरू कराना होगा। बेटियां स्वस्थ रहेंगी, मजबूत रहेंगी तभी तो आगे बढ़ सकेंगी।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी जैसवार ने बेटियों को उन दिनों को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां दूर की। उन्होंने बताया कि इस दौरान साफ-सफाई का खास खयाल रखकर पौष्टिक आहार, व्यायाम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने मां और बेटियों के सवाल-जवाब के दौरान उनकी जिज्ञासाएं शांत की।
व्हिस्पर की असिस्टेंट ब्रांड मैनेजर जसनूर ने समझाया कि लोग सेनेटरी पैड को महंगा मानते हैं, लेकिन हम 25 रुपये की वाजिब कीमत में जो स्वास्थ्य सुरक्षा मुहैया करवाते हैं वो एक नजरिये से देखा जाए तो बेटी का पांच दिन का स्कूल बंक करवाने, जरूरी काम रुकवाने की अपेक्षा कहीं सस्ता पड़ता है।
अमर उजाला सपनों की उड़ान
एक अभिनेत्री मां के लिए इससे बढ़िया क्या स्क्रिप्ट हो सकती है वो अपनी बेटी के साथ टीवी-फिल्मों का पर्दा शेयर करे। अगर कोई ऐसी स्क्रिप्ट आई, जिसमें मेरे साथ मेरी बेटी पलक भी रहे तो मैं तुरंत हां करूंगी। मेरे साथ बेटी रहेगी तो उसे गाइडेंस भी मिलता रहेगा। स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर महिलाओं को जागरूक करने के बाद फुर्सत में ‘अमर उजाला’ से हुई बातचीत में श्वेता ने कई बातों पर चर्चा की।
श्वेता ने बताया कि उनकी बेटी को एक्टिंग बहुत पसंद है। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की वो जबरदस्त फैन है। वो भी एक्टिंग करना चाहती है, लेकिन उससे पहले खूब पढ़ना चाहती है। आने वाले कई प्रोजेक्ट (जो पाइपलाइन में) को लेकर उन्होंने कहा कि कइयों पर बात चल रही है, जल्द ही सामने होंगे।
श्वेता ने बताया कि उनके निभाए गए किसी रोल को कोई दमदार तरीके से निभाता है तो उन्हें बहुत खुशी होती है। व्हिस्पर चॉइस और ‘अमर उजाला’ की पहल को लेकर श्वेता ने कहा कि ये अच्छा है कि बेटियों को उनके स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। अगर कस्बों, शहरों में बेटियों को सेनेटरी पैड के सैंपल बांटे जाए तो जागरूकता प्रभावी होगी। लखनऊ को लेकर एक सवाल के बारे में उन्होंने कहा कि अक्सर यहां गोमतीनगर स्थित अपनी मौसी के आती रहती हूं, अगर कुछ खाने या देखने का मन करता है तो गाड़ियों में चुपके से बैठकर चली जाती हूं और कार में बैठे-बैठे खा लेती हूं।
अमर उजाला सपनों की उड़ान कार्यक्रम
कार्यक्रम में व्हिस्पर की ओर से दो लघु फिल्में भी दिखाई गई, जिसमें मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को बताया गया। प्राक्टर एंड गैंबल कंपनी की ओर से सुषमा चतुर्वेदी, शिवानी शुक्ला ने मंच पर सेनेटरी पैड और घर में बनाया जाने वाला कामचलाऊ पैड का लाइव डेमो भी दिखाया।
समझाया कि कैसे गंदगी में रहकर शरीर बहुत ही छोटी उम्र में बीमारियों के संपर्क में आ सकता है। इसके बाद यहां जूडो कराटे चैंपियन प्राची और उनकी टीम ने बेेटियों को आत्मरक्षा के तमाम टिप्स दिए। आयोजन के दौरान माताओं और बेटियों के बीच रस्साकसी समेत कई प्रतियोगिताएं भी हुई। श्वेता तिवारी ने कई प्रतिभागियों के नाम लकी ड्रा निकाले और उन्हें गिफ्ट हैंपर्स दिए गए। संचालन होस्ट दिव्या दुबे ने किया।