फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला सपनों की उड़ान: किशोरियां बोलीं- अब असमंजस दूर, नहीं रहा दर्द का डर

Sat, 11 May 2024 05:17 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

व्हिसपर और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में सेंट जोसेफ स्कूल बजाज ग्रुप ठाकुरगंज में आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने माहवारी को लेकर डॉक्टर से सवाल पूछे और अपने भ्रम दूर किए।
विज्ञापन
आयोजन के दौरान मौजूद छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माहवारी के दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए, मंदिर नहीं जाना चाहिए और पहले दिन नहाना नहीं चाहिए, माह में कुछ दिन पेट में इतना दर्द, कोई बीमारी तो नहीं ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो आज भी किशोरियों के मन में कहीं न कहीं रहते हैं। सेंट जोसेफ स्कूल बजाज ग्रुप, ठाकुरगंज में आयोजित जागरूकता शिविर में छात्राओं के ऐसे ही सवालों ने डॉक्टर को आश्चर्य में डाला। इसके बाद शुरू हुआ सिलसिला सवालों के जवाब का। धीरे-धीरे छात्राओं के सारे भ्रम दूर हुए।

विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि अब कोई मिथक हमारे मन में नहीं है और न ही हमें माहवारी के दौरान होने वाले दर्द को लेकर कोई डर है। इसमें लगभग 600 छात्राओं और उनकी माताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. गायत्री एन. ने एक-एक कर मां-बेटियों की समस्याओं का समाधान किया।

माहवारी को लेकर उनके मन में पल रहे मिथकों को भी दूर किया गया।  साथ ही इस दौरान मौजूद रहीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्वेता मनोचा, व्हिस्पर के अकाउंट मैनेजर अभिषेक शुक्ला और सेंट जोसेफ स्कूल बजाज ग्रुप की प्रबंध निदेशक सीमा अग्रवाल व राजेश अग्रवाल।
विज्ञापन


परिवार का सहयोग बहुत अहम
शिविर में डॉ. गायत्री और श्वेता मनोचा ने बेटियों की किसी भी समस्या के दौरान परिवार के योगदान को अहम बताया। श्वेता ने इस दौरान माहवारी से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।

प्रीति यादव बनीं विजेता, मिला लैपटॉप
अमर उजाला व व्हिस्पर की ओर से लगातार जागरुकता अभियान चल रहा है। इसमें एक निबंध प्रतियोगिता भी कराई जाती है। लखनऊ मंडल में आयोजित प्रतियोगिता को विजेता रहीं टीडी गर्ल्स की प्रीति यादव। उन्हें लैपटॉप पुरस्कार में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें