फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: 17 अप्रैल से दो दिन का सजेगा मंच, सीएम योगी, सुरेश रैना, इमरान हाशमी सहित ये होंगे मेहमान

Tue, 15 Apr 2025 05:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

CM Yogi In Amar Ujala Samwad: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिन का अमर उजाला संवाद कार्यक्रम 17 और 18 अप्रैल को होगा। इस कार्यक्रम में देश के बड़े चेहरों से आपको रूबरू होने का मौका मिलेगा। 
 
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम 17 अप्रैल से। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amar Ujala Samwad In Lucknow: हो जाइए तैयार। दिमाग को झकझोरने वाले राजनीतिक मुद्दों को सुनने के लिए। गुदगुदाने वाले फिल्मी किस्सों से रूबरू होने से लेकर शौर्य व अदम्य पराक्रम की कहानियां सुनने के लिए। आपको यह मौका मिलेगा अमर उजाला संवाद में, जहां देश व प्रदेश की नामचीन हस्तियां गुफ्तगू करेंगी। कुछ अपनी कहेंगी, कुछ आपकी सुनेंगी।

विज्ञापन


17 अप्रैल से गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला संवाद का मंच सजने जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीतिक मुद्दों से लेकर फिल्मों, खेलकूद, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाजसेवा, कला-संस्कृति समेत कई विषयों पर परिचर्चाएं होंगी। प्रदेश के विकास सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत की जाएगी।

अमर उजाला संवाद का यह मंच हर साल सजता है, जिसे शहरवासियों का भरपूर प्यार मिलता है। इस वर्ष कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार, बॉक्सर, क्रिकेटर, फिल्म अभिनेता भी संवाद का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, बॉक्सर विजेंदर सिंह व निखत जरीन खेल-खिलाड़ियों के विकास पर चर्चा करेंगे। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज धर्म और अध्यात्म को लेकर लोगों की उलझनें दूर करेंगे।

Trending Videos

शौर्य व पराक्रम से होंगे रूबरू

पहले दिन कीर्ति चक्र विजेता बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्रनाथ धर दुबे शौर्य व पराक्रम की कहानियां साझा करेंगे। वहीं, दूसरे दिन पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना की तैयारियों, सैन्य अधिकारियों व जवानों के जज्बे पर विचार साझा करेंगे।

यहां सुन व देख सकते हैं परिचर्चाएं
संवाद कार्यक्रम से आप भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए अमर उजाला के यूट्यूब व फेसबुक पेज, एप और वेबसाइट पर आप चर्चा देख सकते हैं।

17 को ये शख्सियतें होंगी शामिल

सीएम योगी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य
  • शिक्षाविद् प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे
  • हेल्थगुरु डॉ. मिक्की मेहता
  • अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक
  • बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विशाल फुरिया
  • फिल्म निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर
  • फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी
  • अभिनेत्री नुसरत भरूचा
  • अभिनेत्री जूही बब्बर सोनी
  • वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक डॉ. अनिरुद्धाचार्य
  • शायर अजहर इकबाल
  • कीर्ति चक्र विजेता बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे
  • बॉक्सर विजेंद्र सिंह
  • बॉक्सर निखत जरीन
  • अंतरराष्ट्रीय रंगोली कलाकार शिखा शर्मा
विज्ञापन

18 को ये होंगे स्पीकर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
  • उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
  • केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद
  • पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे
  • विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रो. अभय कारंडिकर
  • क्रिकेटर सुरेश रैना
  • गीतकार मनोज मुंतशिर
  • अभिनेता विनीत कुमार सिंह
  • स्माइल ग्रुप के मैनेजिंग पार्टनर मनीष विज
  • कोटक म्युचुअल फंड के एमडी निलेश शाह
  • एक्टर व कंटेंट क्रिएटर स्नेहिल दीक्षित मेहरा
  • कंटेंट क्रिएटर हर्षवर्द्धन वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें