सोमवार को प्रदेश के पूर्वी-तराई हिस्सों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर आदि में कहीं कहीं तेज हवा के झोंकों व गरज-चमक संग बूंदाबांदी देखने को मिली।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार के बाद प्रदेश में फिलहाल बूंदाबांदी का दौर थमने के संकेत हैं। इसके बाद अगले दो दिनों तक पारे में बढ़ोतरी आएगी। 18 से 20 अप्रैल के बीच पूर्वा हवाओं के असर से यूपी में पूरब से पश्चिम तक दोबारा बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान पारे में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
इन जिलों में गरज चमक संग वज्रपात की संभावना
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज चमक संग वज्रपात की संभावना है।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Agra Visit: सीएम आज करेंगे भीमनगरी समारोह का उद्घाटन, रहेगी कड़ी सुरक्षा; जानें पूरा कार्यक्रम