फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल: विधुर, विधवा या तलाकशुदा पाएंगे साथी, इन नंबरों पर

Mon, 21 Mar 2016 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
म‌िलेगा जीवन शुरू करने का मौक - फोटो : Demo
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ ने विधवा, विधुर और तलाकशुदा लोगों का सामूहिक विवाह कराने की एक अनूठी पहल का आगाज किया है। कानपुर में सामूहिक विवाह का आयोजन करने वाली विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ ‘अमर उजाला’ आफिस, फजलगंज में रविवार को हुई बैठक में जीवन पथ पर अकेले चल रहे सभी जाति- धर्म के लोगों के लिए यह अनूठा आयोजन करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

 
बैठक में संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और इस अनूठे आयोजन में हिस्सा लेने के लिए खूब उत्साह दिखाया। संस्थाओं ने आयोजन की रणनीति तय की और सुझाव दिए कि वे संस्था के माध्यम से ऐसे जोड़ो का रजिस्ट्रेशन करेंगी और उनकी जांच-पड़ताल करके फाइनल सूची तैयारी करेंगी। 

सुझाव यह भी आया कि संस्थाओं के पदाधिकारी स्वयं अपने-अपने समाज में जाकर विधवा, विधुर, तलाकशुदा और उम्रदराज अविवाहित महिला-पुरुषों और उनके परिवार से संपर्क करेंगी, ताकि ऐसे लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ें और समाज की रूढ़िवादी बेड़ियां काटकर नया जीवन जी सकें। 
विज्ञापन


संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस काम में वे अपने समाज के वृद्ध और संभ्रांत लोगों से भी मदद लेंगे ताकि तलाकशुदा और विधवा या विदुर लड़के-लड़कियों के पुन: विवाह में संकोच महसूस कर रहे परिवार खुल कर सामने आएं। 

बैठक में तय हुआ कि जो लोग विवाह करना चाहते हैं वे संस्थाओं के नंबर पर सूचित करें और अपनी पूरी जानकारी संस्था के पास जमा करा दें। विवाह कार्यक्रम के सिलसिले में अगली बैठक जल्द बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

इन संस्थाएं से कर सकते हैं संपर्क

अमर उजाला की अनूठी पहल - फोटो : Demo
जय बाबा योगेश्वर सेवा समिति के सुनील ब्रह्मचारी 9336103434,

कायस्थ महासभा में पंकज श्रीवास्तव 9889493588, पटेल महिला समिति में नमिता कटियार में 9415153630, दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा में मूलचंद धीमान 
9889704825, अखिल भारतीय पाल महासभा में सियाराम पाल 9415042873,  अहिल्याबाई होल्कर शिक्षा एवं समाजोत्थान संस्थान में रामकृपाल पाल 9336195406, 23-श्री यज्ञ सैनी हलवाई वैश्य कल्याण परिषद में सुनील गुप्ता 9695314314, 

मानव एकता परिषद में हिमांशु सिंह रौठार 9696793750, राष्ट्रीय ईसाई महासंघ में पादरी सत्येंद्र श्रीवास्तव 7408680253, मानव एकता एसोसिएशन में एलपी सिंह 8303417273, 

बाबा आत्माराम सेवा समिति में विष्णु कुमार राठौर 9336239515, चौरसिया समाज में अरविंद चौरसिया 9839258342, यज्ञसैनी कन्यकुब्ज वैश्य सभा में शिव शंकर गुप्ता 9450323923, कर्मयोगी यदुवंशी महासभा में दिनेश यादव 9795418448, 

क्षत्रिय मैरिज ब्यूरो में रमेश सिंह चौहान 9336110331, यज्ञसैनी हलवाई वैश्य कल्याण परिषद में मनोज गुप्ता 9839284801, विकलांग एसोसिएशन में वीरेंद्र सिंह 9838111506, बाबा महाकालेश्वर सेवा समिति में मदन बाबू 9335647369, 

सर्व साहू राठौर समाज में राम खिलावन साहू 9336958619, चेतना महिला समाजसेवी संस्था में चारू गुप्ता 9336274131, अन्नपूर्णा सेवा समिति में राजू राठौर 9369777722, शिव शक्ति समाज सेवा समिति में संजय गुप्ता 9453795454, 

श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समिति में मनीष दर्पण 9839373804, सर्व खटिक महासभा में अशोक कुमार सोनकर 9336036961, 

श्री भगवान झूलेलाल में हीरा शिवानी 9335965858, अखिल भारतीय कान्य कुब्ज ब्राह्म्ण महासभा में राम कुमार शुक्ला 9450260196 के नंबर पर संपर्क करके विधवा, विधुर, तलाकशुदा और उम्रदराज लोग विवाह के संबंध में बात कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें