फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जरूरत पड़ी तो कश्मीरी पंडितों को यूपी में बसाने की जगह दी जाएगी'

Mon, 04 Jul 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने रविवार को भाजपा और उसके अध्यक्ष पर तीखा वार किया। कहा कि अमित शाह मर्डर के अपराधी हैं, वह राम जेठमलानी के कदमों में पड़े रहते थे। अमर सिंह लखनऊ में सपा मुख्यालय में समाजवादी सिंधी सभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कैराना प्रकरण में भाजपा पर जवाबी हमला बोला और कश्मीरी पंडितों की घर वापसी मामले में कश्मीर में जांच दल भेजने की घोषणा की।

सिंधी सभा के कार्यक्रम में अमर सिंह ने पूछा, भाजपा कश्मीरी पंडितों के लिए क्या कर रही है ? अब तो वहां महबूबा मुफ्ती के साथ उनकी सरकार है, फिर कश्मीरी पंडितों की घर वापसी क्यों नहीं हो रही?

कहा, जल्द ही सपा का एक जांच दल कश्मीर जाएगा। इसमें मेरे अलावा, सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह और राम जेठमलानी शामिल रहेंगे।

उन्होंने कहा, जरूरत पड़ी तो भटक रहे कश्मीरी पंडितों को यूपी में बसाने के लिए जगह दी जाएगी ताकि वे मान-सम्मान के साथ रह सकें। इसमें जेठमलानी की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम जेठमलानी के कदमों में पड़े रहते थे अमित शाह

एक कार्यक्रम में अमर सिंह व राम जेठमलानी - फोटो : amar ujala
अमर ने कहा, अमित शाह यूपी में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रहे हैं। वह खुद हत्या के अपराधी हैं। 2004 से 2009 तक जेठमलानी के कदमों में पड़े रहते थे। अपराध कहां नहीं हो रहे, दिल्ली में निर्भया कांड हुआ। बदायूं कांड पर बड़ा हो-हल्ला हुआ लेकिन जब सीबीआई ने क्लीन चिट दी तब कोई नहीं बोला।

कहा, परमाणु करार पर भाजपा, चीन व पाकिस्तान के साथ है। आज भले ही मोदी राग अलाप रहे हों लेकिन जब देशहित की बात होती है तो वह चीन और पकिस्तान की भाषा बोलते हैं।

अमर सिंह ने कहा कि फलदार पेड़ों के नसीब में पत्थर होते हैं। जेठमलानी बड़े फलदार हैं, उन पर ज्यादा पत्थर पड़े, हम छोटे-मोटे फलदार हैं, हम पर छोटे पत्थर पड़े। इसके बावजूद हमने दूसरों का भला करना नहीं छोड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें