अमर सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
सांसद अमर सिंह ने आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने के कबीना मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के ऑफर को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी एक सीट पर चुनाव लड़ने के बजाय वे पूरे प्रदेश व देश का दौरा करना पसंद करेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने सुभासपा में शामिल होने की संभावनाओं को खारिज कर दिया। अमर सिंह ने कहा, वे बुआ और बबुआ नहीं, योगी और मोदी के साथ हैं।
आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उनकी ओमप्रकाश राजभर से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा, मेरा राज्यसभा का चार साल का कार्यकाल बचा है। ऐसे में वह किसी एक क्षेत्र तक खुद को सीमित नहीं करना चाहते हैं।