फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले अमर सिंह, जानें- किन मुद्दों पर की चर्चा

Tue, 24 Jul 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमर सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अमर सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने आजमगढ़ व पूर्वांचल के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की है।

विज्ञापन


अमर सिंह सोमवार को राजधानी में थे। सपा से बगावत के बाद उनके तेवर बदले हुए हैं। वह देर शाम मुख्यमंत्री से मिलने उनके एनेक्सी स्थित दफ्तर पहुंचे।

उन्होंने सीएम से हुई बातचीत का ब्योरा नहीं दिया, लेकिन यह जरूर कहा कि वह लखनऊ आए थे, इसलिए सीएम से शिष्टाचार भेंट करने आ गए। सिंह की इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें