फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह का बच्चन परिवार पर हमला, कहा- मंदसौर पर चुप क्यों हैं निर्भया कांड पर रोने वाली जया बच्चन

Tue, 03 Jul 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद अमर सिंह व जया बच्चन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा से निकाले गए राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मंदसौर में हुई रेप की घटना पर बच्चन परिवार को घेरा है और सेलेटक्वि होकर आलोचना करने पर सवाल उठाए हैं। अमर सिंह ने ट्विटर पर जारी किए गए एक वीडियो में कहा कि निर्भया कांड के बाद पूरे देश में एक माहौल बना। निर्भया को न्याय दिलाने के लिए सेलीब्रिटी, सोशल एक्टिविस्ट और कई एनजीओ सामने आए। यहां तक कि जया बच्चन संसद में रो पड़ी, लेकिन अब मंदसौर की घटना पर वो चुप क्यों हैं..., क्या उनके आंसू सूख गए हैं...।

विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि सिर्फ प्रचार के लिए रोना अच्छी बात नहीं। मंदसौर आपका (जया बच्चन) मायका है। जहां पर आप पली बढ़ी। वहां पर एक बच्ची के साथ जघन्य वारदात हुई और आप चुप हैं। इस घटना पर आप बोलिए, चीखिए...। अमिताभ बच्चन से कहिए वो बिग बी हैं। आपकी बहू एक अंतर्राष्ट्रीय सेलीब्रिटी हैं। उनको बोलने को कहिए। इस तरह माहौल बनेगा।

निर्भया कांड में प्रदर्शन से देश भर में एक माहौल बना और कानून में बदलाव हुए। यहां तक कि बीस-तीस साल पहले भी अगर कुछ हुआ है तो उसे रेप की संज्ञा दे दी गई। अभिनेता जीतेंद्र भी ऐसे ही एक मामले का सामना कर रहे हैं। अमर सिंह ने कहा, मी टू कैंपेन चला उसके द्वारा महिलाओं आवाज उठाई।
विज्ञापन

 


अमर सिंह ने कहा कि जया बच्चन जी आप भी बोलिए, अपने परिवार और अपनी बिरादरी के लोगों से मामले पर बोलने को कहिए सिर्फ प्रचार के लिए रोना, चीखना ठीक नहीं। आपको बता दें कि मंदसौर में एक बच्ची के साथ बर्बरता से रेप किया गया। जिसे लेकर पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। मामले में आरोपी इरफान और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें