फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बने दुश्मन, ड्रीम गर्ल के खिलाफ प्रचार करेंगे अमर

Sun, 23 Mar 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामने वाले अमर सिंह का कहना है कि मथुरा में वह और जयाप्रदा भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के खिलाफ प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

अमर सिंह का कहना है कि यह सही है कि हेमा उनकी अच्छी मित्र और बड़ी कलाकार हैं लेकिन जयंत उनके बेटे हैं। धर्मयुद्ध में हरदम दृढ़ता से पक्ष लेना पड़ता है।
विज्ञापन


जिस तरह अर्जुन को भीष्म पितामह और अपने गुरु द्रोण से लड़ना पड़ा था, उसी तरह वह भी अपने बेटे के लिए मित्र से लड़ेंगे।

जैसे भीष्म पितामह हस्तिनापुर के सिंहासन से बंधे थे, उसी तरह वह रालोद से बंधे हैं। यह लड़ाई उनके लिए धर्मयुद्ध जैसी है, इसलिए वह और जयाप्रदा पुत्र जयंत के लिए हेमा मालिनी के खिलाफ प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


हेमा मालिनी को भी सोचना चाहिए कि पांच साल पहले जब जयंत के लिए प्रचार करने मथुरा आई थीं तब सही थीं या अब सही हैं।

जयंत की गुणात्मकता में ऐसा क्या परिवर्तन आ गया जिसके चलते हेमा उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें