फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमनमणि 3 दिन की ट्रांसिट रिमांड पर, 8 को सीबीआई कोर्ट में पेशी

Tue, 06 Dec 2016 02:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी का तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड सोमवार को मंजूर कर लिया। एसजेएम नीलू मैनवाल ने सीबीआई को कहा, अमनमणि को आठ दिसंबर या इससे पहले गाजियाबाद स्थित सीबीआई के एसीजेएम के सामने पेश करें।
विज्ञापन


रिमांड अर्जी पर सुनवाई के दौरान सारा की मां सीमा सिंह और अमनमणि के चाचा अजीतमणि त्रिपाठी व अन्य परिवारीजन मौजूद थे। सीबीआई के एएसपी एसके सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि को तीन दिन के रिमांड पर लेने के लिए यहां रौशनुद्दौला कोठी स्थित सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में पेश किया।

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि अमनमणि को पत्नी सारा सिंह की हत्या के मामले में 25 नवंबर को गिरफ्तार कर दिल्ली के साकेत स्थित सीएमएम के कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे तीन दिन के रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया था। क्राइम सीन के रिक्रिएशन के लिए दिया गया रिमांड सोमवार को खत्म हो रहा है। लिहाजा आरोपी को गाजियाबाद की कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड स्वीकार किया जाए।
विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने सीबीआई की अर्जी स्वीकार कर ली। सीबीआई मंगलवार को अमनमणि को सड़क के रास्ते फीरोजाबाद स्थित घटनास्थल होते हुए गाजियाबाद ले जा सकती है। इस दौरान क्राइम सीन का रिक्रिएशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सारा मर्डर केस पर एक नजर

डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
27 जुलाई 2013 को अमनमणि और सारा ने अलीगंज के महावीरगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की।

09 जुलाई 2015 की सुबह अमनमणि गोमतीनगर स्थित आवास से सारा को कार से दिल्ली के लिए लेकर निकला और फीरोजाबाद में सारा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

10 जुलाई 2015 को गोरखपुर के ठेकेदार ऋषि कुमार पांडेय के अपहरण के मामले में लखनऊ के गौतमपल्ली पुलिस के वांछित अमनमणि को फीरोजाबाद पुलिस ने पकड़कर लखनऊ पुलिस के सुपुर्द किया।

11 जुलाई 2015 को सारा की मां सीमा सिंह ने अमनमणि के पिता व पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी पर बेटी की हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की।

25 अक्तूबर 2015 को सीबीआई ने दिल्ली में सारा सिंह की हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।

25 नवंबर 2016 को अमनमणि को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया और वहीं गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें