लखनऊ। एसआईआर के दौरान धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को प्रांतीय आह्वान पर राजधानी में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने नगर निगम कार्यालय के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। पुतला फूंकने और आगे बढ़ने से रोकने के दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई।
इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां से उन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनकी गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों व मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग कर रहे थे। लालबाग चौराहे के पास तिकुनिया पार्क से निकले मार्च में जिलाध्यक्ष रुद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, अमित श्रीवास्तव त्यागी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।