फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिशिता मैनहैटनः दूषित जलापूर्ति से त्रस्त आवंटियों ने डिप्टी सीएम से की शिकायत

विज्ञापन
रिशिता मैनहैटनः दूषित जलापूर्ति से त्रस्त आवंटियों ने डिप्टी सीएम से की शिकायत
विज्ञापन

विज्ञापन
एलडीए व नगर निगम प्रशासन को दिए गए कार्रवाई के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। शहीदपथ स्थित रिशिता मैनहैटन अपार्टमेंट के आवंटियों ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। आवंटियों ने दूषित जलापूर्ति की शिकायत की। इस पर नगर निगम व एलडीए को कार्रवाई के निर्देश उपमुख्यमंत्री ने दिए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में कार्यरत रेलवे अधिकारी हरेराम सिंह ने बताया कि दूषित जलापूर्ति के चलते उनके परिजन कई बार डायरिया का शिकार हो चुके हैं। आवंटियों को जो जलापूर्ति हो रही है, उसमें ई-कोलाई बैक्टीरिया की मात्रा बहुत अधिक है, जिसके चलते लोगों का स्वास्थ्य गड़बड़ा रहा है। इसकी शिकायत कई बार की गई। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसी क्रम में सोमवार को निवासियों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। उन्हें दूषित पानी की आपूर्ति की जानकारी दी। यह भी बताया कि सरकारी एजेंसी की ओर से कराई गई जांच में पानी सामान्य बताया गया, जबकि प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान आईआईटीआर से जब पानी की जांच कराई गई तो ई-कोलाई की मात्रा 1600 एमपीएल पाई गई, जबकि इसकी रेंज 2 एमपीएल होनी चाहिए। जलापूर्ति की समस्या का निस्तारण नहीं होने के कारण उपमुख्यमंत्री से शिकायत करनी पड़ी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त गौरव कुमार व एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को कार्रवाई के लिए निर्दिष्ट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें