लखनऊ। अल्लामा जीशान हैदर जवादी और मौलाना सैयद कर्रार हुसैन की 25वीं बरसी पर मंगलवार को उन्हें याद किया गया। उलमा ने उनके शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों पर रोशनी डाली।
गोलागंज स्थित तंजीमुल मकातिब हॉल में आयोजित सेमिनार का आगाज मौलवी नकी ने कुरान की तिलावत से किया। आयतुल्लाह सैयद हमीदुल हसन उम्मीदी नजमिया ने दोनों धर्मगुरुओं के विद्यार्थी जीवन पर से प्रकाश डाला। तंजीमुल मकातिब के सचिव मौलाना सैयद सफी हैदर ने अल्लामा जवादी और मौलाना कर्रार हुसैन की जिंदगी और सेवाओं पर चर्चा की। इस मौके पर मौलाना कल्बे जवाद, मौलाना काजिम मेहंदी उरूज, मौलाना सैयद सबीहुल हुसैन, मौलाना सैयद जवादुल हैदर जूदी, मौलाना सैयद हुसैन जाफर वहाब आदि मौजूद रहे।