मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलाहाबाद में ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (ईडीएफसी) के पहले अलीबर्ड प्रोजेक्ट और उन्नाव में अत्याधुनिक ट्रांसगंगा टाउनशिप के डेवलपमेंट प्रारूप को मंजूरी दे दी है।
इन दोनों ही शहरों की टाउनशिप में गुड़गांव, चंडीगढ़ व नोएडा की खूबियों को शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ट्रांसगंगा टाउनशिप व नवंबर में इलाहाबाद की टाउनशिप का शिलान्यास कर सकते हैं।