फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दिसंबर तक मिल जाएगी सभी ग्रामीणों को घरौनी, स्वामित्व योजना में बुंदेलखंड के जिले अव्वल

Mon, 26 Jun 2023 11:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

दिसंबर तक प्रदेश के 90 हजार से अधिक गांवो में घरौनी के वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। स्वामित्व योजना के कार्यान्वयन में बुंदेलखंड के जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है जबकि लखनऊ, गोरखपुर, रायबरेली सहित दस जिले फिसड्डी रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को दिसंबर तक घरौनी का वितरण हो जाएगा। राजस्व परिषद ने दिसंबर तक 90,908 गांवों के परिवारों को घरौनी वितरण का लक्ष्य दिया है। वहीं योजना में जहां बुंदेलखंड के जिले अव्वल रहे हैं, वहीं लखनऊ, गोरखपुर, रायबरेली सहित दस जिले फिसड्डी रहे हैं।

विज्ञापन


राजस्व परिषद ने घरौनी वितरण के लिए सर्वे ऑफ इंडिया से मानचित्र-2 और प्रपत्र -7 प्राप्त कराने के लिए 31 जुलाई तक 60,000, 31 अगस्त तक 69,000, 30 सितंबर तक 78,000, 31 अक्तूबर तक 87,000 और 30 नवंबर तक 90908 गांवों के मानत्रिच और प्रपत्र प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

30 जून तक 42,000, 31 जुलाई तक 51,000, 31 अगस्त तक 60,000, 30 सितंबर तक 69,000, 31 अक्तूबर तक 78,000, 30 नवंबर तक 87,000 और 31 दिसंबर तक 90,908 गांवों में घरौनी वितरण का लक्ष्य रखा गया है। आगरा में 6, सहारनपुर में 6 और बरेली के दो गांवों में ड्रोन से सर्वे होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामित्व योजना में अव्वल जिले
ललितपुर - 99.944
जालौन - 99.657
झांसी - 99.057
मुरादाबाद - 99.037
महोबा - 98.701
बागपत - 98.375
संभल - 97.474
हमीरपुर - 97.328
शामली - 97.044
कासगंज - 97.008

स्वामित्व योजना में फिसड्डी जिले
हरदोई -19.04
रायबरेली -38.00
गोरखपुर - 58.34
लखनऊ -59.38
कुशीनगर -61.688
उन्नाव -62.49
कानपुर नगर - 66.89
मिर्जापुर -67.46
बस्ती -67.91
फर्रुखाबाद - 67.91 (आंकड़े प्रतिशत में)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें