फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajyasabha Election:भाजपा के सभी आठ उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री योगी सहित प्रमुख नेता रहे मौजूद

Tue, 31 May 2022 01:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी की 11 राज्यसभा सीटों में से आठ पर भाजपा व तीन पर सपा की जीत लगभग तय है। इन चुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा के सभी उम्मीदवारों ने एक साथ नामांकन दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
नामांकन के लिए पहुंचे भाजपा प्रत्याशी व मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में 11 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी आठ उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश की 11 राज्यसभा की सीटों में से आठ पर भाजपा व तीन पर सपा का जीतना लगभग तय है।

भाजपा ने राज्यसभा के लिए राधामोहन दास अग्रवाल, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, संगीता यादव, दर्शना सिंह, बाबू राम निषाद, सुरेंद्र सिंह नागर, मिथिलेश कुमार और डॉ. के लक्ष्मण को उम्मीदवार बनाया है।

यूपी विधानसभा में भाजपा गठबंधन के 273 और सपा गठबंधन के 125 विधायक हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और कांग्रेस के दो-दो तथा बसपा का एक विधायक है। जनसत्ता दल के दो विधायकों का समर्थन भाजपा को मिल सकता है। जबकि कांग्रेस और बसपा का किसी भी दल से गठबंधन नहीं होने से दोनों दल चुनाव से बाहर रह सकते है।
विज्ञापन


राज्यसभा की एक सीट के लिए 36 विधायकों का वोट चाहिए। भाजपा के पास 273 विधायक है, ऐसे में उन्हें प्रथम और द्वितीय वरीयता क्रम के मतदान के आधार पर 8 सीट जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी। सपा के पास 125 विधायक हैं। इस आधार पर उसे 3 सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं है। 31 मई नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।

भाजपा की राजनीति में बढ़ेगा गोरखपुर का दबदबा
भाजपा ने गोरखपुर जिले से दो कार्यकर्ताओं को राज्यसभा का टिकट दिया है। राधामोहन दास अग्रवाल और संगीता यादव दोनों गोरखपुर के हैं। लोकसभा सदस्य रविकिशन सहित गोरखपुर में अब कुल तीन सांसद हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से ही विधायक हैं। ऐसे में अब यूपी से दिल्ली तक  भाजपा की राजनीति में गोरखपुर का दबदबा बढ़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें