फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के निर्देश पर छिने अपर संचालक चकबंदी के सभी चार्ज, मिल रही थीं शिकायतें

Fri, 28 Sep 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : डेमो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपर संचालक चकबंदी (प्राविधिक) सुरेश सिंह यादव से सभी चार्ज हटा लिए गए हैं। संयुक्त संचालक चकबंदी के स्तर से पत्रावलियां चकबंदी आयुक्त को जाएंगी।

विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को पिछले काफी दिनों से अपर संचालक चकबंदी सुरेश के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। चकबंदी आयुक्त कार्यालय में वरिष्ठतम विभागीय अधिकारी होने की वजह से लगभग सभी पत्रावलियां उनके जरिए ही आयुक्त तक जाती थीं।

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों चकबंदी के कार्यों की समीक्षा के दौरान विभाग की कार्यप्रणाली पर काफी नाराजगी जताई थी और उसमें सुधार के लिए राजस्व परिषद चेयरमैन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की थी। 
विज्ञापन


चकबंदी आयुक्त शारदा सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सुरेश से सभी चार्ज ले लिए गए हैं। उनसे हटाए गए काम संयुक्त संचालक चकबंदी को अतिरिक्त रूप से दिए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें