फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समेत सभी दल विधानमंडल सत्र को लेकर आज बनाएंगे रणनीति

Wed, 17 Jul 2019 05:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विधानसभा का एक दृश्य (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा समेत सभी पार्टियां विधानमंडल सत्र को लेकर बुधवार को रणनीति बनाएंगे। विधानभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वदलीय बैठक करेंगे। इसमें सकारात्मक मुद्दों पर अधिकाधिक बहस-मुबाहिसे की अपील की जाएगी।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ शाम 5:30 बजे भाजपा सचेतक मंडल के साथ बैठक करेंगे। इसके तत्काल बाद 6 बजे भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी। इसमें विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति बनाई जाएगी।

सपा भी विधानसभा और विधानपरिषद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर रणनीति तय करेगी। शाम चार बजे विधानमंडल दल की बैठक पार्टी मुख्यालय पर बुलाई गई है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बैठक में सभी एमएलए और एमएलसी को मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस ने अपराध, बाढ़ राहत वितरण में लापरवाही, बुंदेलखंड में बांधों की कमी, छात्रसंघ की बहाली, गन्ना किसानों का बकाया, दिमागी बुखार, जहरीली शराब जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस राजनीतिक विरोधियों पर झूठे मुकदमे लाद रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें