फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी से बाहर किए गए सभी पाकिस्तानी, पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियां लगातार रख रहीं नजर

Mon, 28 Apr 2025 03:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक करके अधिकारियों को पाक नागरिकों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। शायद इसी का नतीजा है कि प्रदेश से सभी पाकिस्तानी बाहर कर दिए गए हैं। एक पाकिस्तानी नागरिक बचा है, उसे भी बुधवार को भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढकर देश से बाहर भेज दिया गया। अंतिम बचे एक नागरिक को बुधवार को वापस भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियां लगातार इन पर नजर रखे हुए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है। इसको देखते हुए यूपी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम योगी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रदेश से बाहर करने के साथ ही उन्हें देश के बाहर रवाना करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि वह सीधे पाकिस्तान ही जाएं। इसके लिए उनके साथ पुलिस दल को भेजें। 
यह भी पढ़ेंः- Lucknow News: सिलेंडर से लगी आग, 80 झुग्गियां जलकर राख; आंखों के सामने अपना सब कुछ जलता देख बिलख पड़े लोग

शत-प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिक यूपी से भेजे गए वापस

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि सीएम के निर्देश पर प्रदेशभर में पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्हें ढूंढकर तत्काल वापस भेजा गया। शत प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश में भेज दिया गया है। यह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जिलों से पाकिस्तानी नागरिकों के साथ स्थानीय पुलिस दल को भी भेजा गया। वर्तमान में एक पाकिस्तानी नागरिक बचा है। उसे 30 अप्रैल को पाक भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें