फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का जल्द हो गठन, अपना दल (एस) की अध्यक्ष ने उठाई मांग

Mon, 24 Aug 2020 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अनु्प्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि आजादी के 73 साल बाद भी न्यायपालिका में दलित-आदिवासी, पिछड़ों की हिस्सेदारी नाममात्र है। इसलिए संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन जल्द से जल्द हो, ताकि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के मेधावी युवक-युवतियों को भी न्यायपालिका में सेवा करने का मौका मिले। 

विज्ञापन


अनुप्रिया‘क्रांति दिवस’ के अवसर पर वर्चुअल मीटिंग के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का दबा-कुचला, वंचित वर्ग विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ेगा, तब तक संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का सपना साकार नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) ने आरक्षण से संबंधित हर मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक सही ढंग से उठाया है। इसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को सांविधानिक दर्जा प्राप्त हुआ है। मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी, उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जवाहरलाल पटेल, पार्टी के केंद्रीय महासचिव अवध नरेश वर्मा मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए मनाते हैं क्रांति दिवस

23 अगस्त 1999 को प्रयागराज के पीडी टंडन पार्क में पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसमें सोनेलाल पटेल सहित कई दर्जन कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए थे। तभी से अपना दल प्रतिवर्ष 23 अगस्त को ‘क्रांति दिवस’ मनाता है।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें