फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में ऑल इंडिया दलित मुस्लिम मोर्चा ने कांग्रेस को समर्थन की घोषणा की, समर्थन पत्र सौंपा

Tue, 09 Apr 2024 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में ऑल इंडिया दलित मुस्लिम मोर्चा ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है और अपना समर्थन पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सौंपा।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया दलित मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाहुद्दीन ‘शीबू’ ने कांग्रेस पार्टी व इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


सलाहुद्दीन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के जोनल चेयरमैन तारिक सिद्दीकी की उपस्थिति में अपना समर्थन पत्र दिया।

अजय राय ने कहा कि भाजपा के दस सालों के अन्याय काल से पूरी जनता त्रस्त है। सभी को विश्वास है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में जनप्रिय सरकार का गठन होगा। वहीं सलाहुद्दीन ने कहा कि इस समय देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। लोकसभा का चुनाव यह तय करेगा कि देश संविधान से चलेगा या फासीवाद से।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें