फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गिरफ्तार चारों आरोपी जेल भेजे गए

Thu, 09 Oct 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
नगराम। कस्बे में अवैध रूप से भंडारित काफी मात्रा में पटाखा, सुतली बम व अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद होने के मामले में हिरासत में लिए गए चार आरोपियों को नगराम पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार को बछरावां से विस्फोटक सामग्री नगराम लाते समय समेसी में चेकिंग के दौरान ऑटो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ऑटो में सवार कस्बा नगराम के चौधराना मोहल्ला निवासी रफीक की निशानदेही पर पहुंचाए गए माल के विषय में जानकारी मिलते ही छापे का सिलसिला शुरू हुआ। रफीक के अलावा कस्बा नगराम के ही रिजवान, सलीम व हैदरगढ़ घोसियाना के रमजान के ठिकानों पर छापा मारा गया। इसमें सुतली बम गंधक, बुरादा, पटाखे व बारूद, अर्ध निर्मित पटाखे व भारी मात्रा में करीब दस क्विंटल विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें