लखनऊ। राजधानी में दोपहर की धूप अब तीखी नहीं रही, बल्कि गुनगुनाने लगी है। बुधवार को दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में धूप-छांव का खेल चलता रहा। धूप में तपिश नदारद थी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही राजधानी में अब गुलाबी माैसम की दस्तक होगी। फिलहाल अगले पांच दिनों तक लखनऊ में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।
माैसम विभाग से मिले बीते पांच दिनों के आंकड़ों की बात करें तो दिन और रात के पारे में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। माैसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनो में रात के पारे में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी।
यूं रहा बीते पांच दिनों के पारे में उतार चढ़ाव
(डिग्री सेल्सियस में)
अधिकतम न्यूनतम
4 अक्तूबर 31.1 24.2
5 अक्तूबर 34 24.4
6 अक्तूबर 33.1 25.9
7 अक्तूबर 31.8 23.4
8 अक्तूबर 31.8 23.8
बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान बिना बदलाव के 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।