फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीड़िता के बयान पर टिकी नजर, कोलकाता भी जाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। क्रिकेटर मो. शमी के भाई कैफ और हसीब के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर कराने वाले युवती ने अभी बयान दर्ज नहीं कराया है। पुलिस की पड़ताल युवती के बयान पर टिकी है। घटना स्थल कोलकाता के अलावा अमरोहा और गाजियाबाद भी बताया गया है। ऐसे में पुलिस कोलकाता जाने की तैयारी में है। पुलिस की दो टीमें गाजियाबाद और अमरोहा भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

एसीपी कैंट सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अभी पीड़िता का बयान दर्ज नहीं हो सका है। पीड़िता के बयान के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस मूलरूप से अमरोहा के अलीनगर डिडौली निवासी आरोपी कैफ और उसके भाई हसीब की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। इसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। युवती ने जिस होटल में शोषण का आरोप लगाया था वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और रजिस्टर भी चेक किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि युवती ने आशियाना थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के मुताबिक वर्ष 2020 में युवती एनसीआर में रहती थी। इसी दौरान उसकी कैफ से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी कैफ सितंबर 2023 में युवती को कोलकाता लेकर गया था। साथ ही होटल में युवती का यौन शोषण किया और शादी का दबाव बनाने पर टालमटोल करता रहा। आरोप है कि आरोपी के भाई हसीब ने पीड़िता को धमकाया भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें