यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की शान-ए-अवध इकाई की ओर से मंगलवार को चार
लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए ‘यूथ हॉस्टल रत्न’ से
सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें जयशंकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि महापौर दिनेश शर्मा ने दिया।
शिक्षा के क्षेत्र में उर्दू,
अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनीस अंसारी, पुलिस प्रशासन के
लिए डीआईजी नवनीत सिकेरा, बागवानी के लिए पद्मश्री हाजी कलीमउल्ला और
पर्यटन के क्षेत्र में प्रतीक हीरा को सम्मानित किया गया।
सुषमा वर्मा की
विलक्षण प्रतिभा को ‘अवध गौरव सम्मान’ से नवाजा गया।