फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान कर्मियों का बढ़ा वेतनमान

Fri, 18 Oct 2013 07:47 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने वेतन समिति 2008 के बारहवें प्रतिवेदन के आधार पर जलकल व जल संस्थान के कनिष्ठ वर्ग के पद संवर्ग का वेतनमान बढ़ाने के साथ पदों का पुनर्गठन कर दिया है।
विज्ञापन


इससे इलेक्ट्रीशियन, पंप चालक, जूनियर फिटर, बढ़ई, लोहार, टर्नर, मीटर मकैनिक, मोल्डर, फिटर राज मिस्त्री का वेतनमान बढ़ा गया है।

विशेष सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक बढ़े हुए वेतन पर आने वाले खर्च का भार विभाग को स्वयं उठाना होगा।
वेतन समिति 2008 के बारहवें प्रतिवेदन के आधार पर जलकल व जल संस्थान के कनिष्ठ वर्ग का वेतनमान और पदों का पुनर्गठन किया जाना था। इसके आधार पर कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव भी पास किया गया था।
विज्ञापन


नगर विकास विभाग ने इसके आधार पर ही शासनादेश जारी किया है। पंप चालक, जूनियर फिटर, बढ़ई, लोहार, टर्नन, मोल्डर तथा राज मिस्त्री का ग्रेड वेतन 1800 से 1900 रुपये कर दिया गया है।

फिटर का ग्रेड वेतन 1800 से 2400 कर दिया गया है। फिटर के सभी पदों पर सीधी भर्ती की व्यवस्था बदल दी गई है। नई व्यवस्था के तहत 50 फीसदी पदों को सीधी भर्ती और 50 फीसदी पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा।

इसके लिए जूनियर फिटर के पद पर पांच वर्ष की लगातार सेवा करने वाले पात्र माने जाएंगे। इसके अलावा अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूर्व की तरह ही रहेगी।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें