फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 विधानसभा सीटों पर हो सकता है बदलाव

Fri, 06 Dec 2013 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट व पांच विधानसभा सीटों में आरक्षण के फेरबदल का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन


आयोग ने इस पर सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित की हैं। गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई।

अधिसूचना के मुताबिक मिर्जापुर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होनी है। वहीं एससी के लिए आरक्षित राबर्ट्सगंज सीट सामान्य होने जा रही है।
आयोग ने पांच विधानसभा सीटों के आरक्षण में भी फेरबदल किया है। आयोग ने यह फेरबदल जनगणना के ताजा आंकड़ों के आधार पर किया है। अभी प्रदेश में एसी की 85 सीटें हैं। इसे घटाकर 84 किया जा रहा है।

जबकि अनुसूचित जनजाति की एक भी सीट आरक्षित नहीं है। नए प्रस्ताव में दो सीटें अनुसूचित जनजाति को भी दी जा रही हैं।
आयोग के नए प्रस्ताव में सहानपुर सीट एससी के लिए आरक्षित होनी है। ललितपुर जिले की महरौनी व देवरिया की सलेमपुर सीट एससी से सामान्य होने का प्रस्ताव है। बरहज सीट एससी के लिए आरक्षित होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर जिले की सैदपुर सीट को भी एससी से सामान्य किया जा रहा है। सोनभद्र की घोरावल सीट एससी के लिए आरक्षित होनी है। ओबरा व दुद्घी सीट भी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव है।

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव सुमित मुखर्जी की ओर से जारी इस अधिसूचना पर 16 दिसंबर की शाम पांच बजे तक सुझाव व आपत्तियां मांगी गई हैं।

आयोग के पास जो सुझाव व आपत्तियां आएंगी उन पर विचार करने के लिए तीन स्थानों पर जनसभा भी की जाएगी।
लोकसभा सीटेंमिर्जापुर एससीराबर्ट्सगंज सामान्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें