फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के बकाएदारों की होगी कुर्की

Tue, 27 Aug 2013 10:01 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से गुजर रहा नगर निगम अब बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाएगा।
विज्ञापन


इसके तहत देनदारों के बैंक खाता सीज करने के साथ ही कुर्की की कार्रवाई होगी। मालूम हो कि सिर्फ सरकारी विभाग ही नगर निगम का करीब पांच अरब रुपये दबाए बैठे हैं।

यदि यह बकाया गृहकर मिल जाए तो नगर निगम से देनदारी का बोझ तो हटेगा ही। साथ में खजाना भी भर जाएगा। सरकारी के अलावा निजी भवनों पर भी नगर निगम का करीब चार अरब रुपये गृहकर बकाया है।
विज्ञापन

बड़े बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके लिए हर जोन में टॉप टेन बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है। निजी के साथ सरकारी विभागों की भी सूची तैयार हो रही है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने इस संबंध में सभी जोनल अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। कुछ जोन में यह सूची तैयार भी हो गई है। वसूली के लिए निगम प्रशासन बैंक खाता और इमारतों को सील करने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें