फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तय होगी नई रणनीति

Fri, 13 Sep 2013 12:07 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन विसंगति सहित कई मुद्दों पर चल रहा अभियंताओं का आंदोलन स्थगित हो गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन की अब नई कार्यकारिणी आंदोलन के आगे की रणनीति तैयार करेगी। एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

15 सितंबर को एसोसिएशन अपना 53वां महाधिवेशन आयोजित करने जा रहा है। इसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष अख्तर अली फारुखी ने बताया कि 15 सितंबर को पीडब्लूडी के विश्वेश्वरैया हॉल में कार्यकारिणी का चुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन


करीब 14 हजार इंजीनियरों वाले इस संगठन में सहायक अभियंता से लेकर प्रमुख अभियंता तक इसके सदस्य होते हैं। केंद्रीय कार्यकारिणी में 14 मुख्य पदों के लिए चुनाव होते हैं।

इसके अलावा विभिन्न विभागों की 16 समितियों का भी चुनाव इसमें होता है। इंजीनियर्स एसोसिएशन के संविधान में यह व्यवस्था है कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हाउस में नहीं होता है।
विज्ञापन


वर्तमान कार्यकारिणी ही सर्वसम्मति से अगले अध्यक्ष का चुनाव कर लेती है। इसके बाद महाधिवेशन वाले दिन नए अध्यक्ष का मनोनयन हो जाता है। इसी के चलते वर्तमान कार्यकारिणी ने पीडब्लूडी विभाग के अधिशासी अभियंता सीताराम सोनी को नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें