फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTC: जल्द ही जारी होगी अंतिम कट ऑफ

Tue, 08 Oct 2013 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए अंतिम कटऑफ शीघ्र ही जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार अंतिम कटऑफ राज्य स्तर पर जारी की जाएगी। इसे ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

पढ़ें- 10 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती जल्द

मेरिट में नाम आने वालों के प्रमाण पत्रों का मिलान करने के बाद इसी माह दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी ताकि शीघ्र ही पढ़ाई शुरू हो सके। इस बार भी सत्र लेट हो गया है। इसे एक अक्तूबर से शुरू होना था।
विज्ञापन

पढ़ें- बीटीसी में आवेदन का आज अंतिम मौका

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। प्रदेश में मौजूदा समय बीटीसी की 33,000 सीटें हैं।

इसमें सरकारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 10,450 व 451 निजी कॉलेजों में 22,550 सीटें हैं। इसके अलावा करीब 260 और निजी कॉलेजों में 13,000 सीटें बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


पढ़ें- खता 25 हजार कैंडिडेट्स की, सजा भुगतेंगे 6 लाख

इस बार बीटीसी में प्रवेश के लिए 6,67,697 युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदन ऑनलाइन लिए गए हैं। इसलिए मेरिट भी ऑनलाइन ही जारी की जाएगी।

एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि ऑनलाइन आए आवेदनों के मिलान के बाद मेरिट जारी की जाएगी। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है। शीघ्र ही इसे जारी कर दिया जाएगा।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें