फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबी बनी मुसीबत

Sat, 17 Aug 2013 01:28 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी-कभी कोई खूबी भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। भाजपाइयों का ऐसा ही हाल है।
विज्ञापन


अनेक नेताओं वाली पार्टी की खूबी इस दल के नेताओं को मुसीबत लगने लगी है। प्रसंग एक मोर्चा से जुड़ा है। मोर्चा के अध्यक्ष ने कुछ जिलाध्यक्षों से कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

तर्क दिया कि इससे मोर्चा काम भी करता दिखेगा और साथ ही संदेश जाएगा कि हम लोग उस वर्ग को जोड़ने के लिए जुटे हैं, जिसे आमतौर पर भाजपा का वोट नहीं माना जाता। अध्यक्ष की तमाम हिदायतों के बावजूद कार्यक्रम नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर जिलों ने मजेदार वजह बताई। जिस नेता को न बुलाएं तो वह नाराज। नेताओं को बुलवाएं तो फिर खुद की फोटो या नाम छपने की गुंजाइश नहीं। वजह, प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष व अन्य प्रमुख नेता।

इतने सारे नेताओं को बुलाने के लिए बड़ा मंच बनवाने की जरूरत। इतने के बाद भी अपना नाम व फोटो छपने की गुंजाइश नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें