फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां बाहर से सेट होंगे पेपर

Sun, 15 Sep 2013 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में परीक्षा के प्रश्न-पत्र अब बाहर के एक्सपर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा एडमिशन में भी प्रवेश परीक्षा के साथ ग्रुप डिस्कशन और राइटिंग स्किल को भी परखा जाएगा। दरअसल, बीबीएयू छात्रों को ग्लोबल लेवल की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए प्रवेश और परीक्षा के नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने पीजी एडमिशन एंड एग्जामिनेशन रूल्स 2009 में बदलाव के लिए एक छह सदस्यीय कमेटी बना दी है।

बीबीएयू के सीनियर प्रोफेसर एसके भटनागर की अध्यक्षता में कमेटी जल्द ही प्रवेश और परीक्षा के नियमों में बदलाव करने के लिए अपनी रिपोर्ट देगी।

कमेटी इसके लिए विभागाध्यक्षों के साथ भी बैठक करेगी और उनके सुझाव भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे। ऐसे नियम बनाए जाएंगे जिससे छात्र ग्लोबल लेवल पर कॉम्पटीशन फेस करने के लायक बन सकें।
विज्ञापन

अभी तक बीबीएयू में सतत मूल्यांकन व क्रेडिट सिस्टम लागू होने के साथ परीक्षा के प्रश्न-पत्र भी विषय के शिक्षकों से ही बनवाए जाते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें