फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जगह चर्चा बागपत की

Mon, 14 Apr 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो वेस्ट यूपी की सभी दस संसदीय सीटों पर बढ़ा मतदान बदलाव का संकेत दे रहा है लेकिन सर्वाधिक चर्चा में बागपत सीट है।
विज्ञापन


यहां जीत-हार को लेकर अटकलों का बाजार खूब गरमाया हुआ है। भाजपाई दावा कर रहे हैं कि इस बार इतिहास बदलने जा रहा है।

भाजपा प्रत्याशी और मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर डॉ. सत्यपाल सिंह पर छपरौली क्षेत्र के एक गांव में रालोद समर्थकों के हमले को भाजपाई उनकी बौखलाहट का नतीजा बता रहे हैं।
विज्ञापन


इसके विपरीत रालोद समर्थक हैं कि मतदान के रुझान से अजित सिंह की जीत में कोई संदेह मानने को तैयार नहीं हैं। छपरौली में तो वे इकतरफा मतदान का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह सीट इतनी हॉट हो गई है कि पश्चिमी यूपी के दूसरे जिलों के लोग भी बागपत, मेरठ में फोन कर अजित का हाल पूछ रहे हैं।

अखबारनवीस बढ़े मतदान का आकलन करने में जुटे हैं। देखना है, ऊंट किस करवट बैठता है, कमल खिलता है या हैंडपंप से पानी की धार बहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें