फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम पर फैसले के बाद चार राज्यों में जबरदस्त हिंसा, यूपी में कई जिलों में धारा 144

Fri, 25 Aug 2017 07:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम सिंह
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पंचकूला की सीबीआई अदालत में दोषी करार देने के बाद चार राज्यों में भड़की हिंसा को देखते हुए यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है साथ ही कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई है।
विज्ञापन


एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है।  उन्होंने प्रेसनोट जारी करके जानकारी दी क‌ि बॉर्डर्स पर कड़ी चेक‌िंग की जा रही है ताक‌ि यहां कोई गड़बड़ी न हो। पश्चिमी यूपी में भी प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

बता दें क‌ि डेरा प्रमुख राम रहीम उनके आश्रम में रहने वाली एक साध्वी से रेप के आरोप में दोषी पाए गए हैं। 28 तारीख को उन्हें सजा सुनाई जाएगी। अदालत में फैसला आते ही उनके समर्थक भड़क गए। गुस्साए समर्थकों ने कई दुकानें और गाड़ियां फूंक दीं साथ ही पथराव भी किया। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में हालात बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन


पंचकूला में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं 25 लोगों की मौत की खबर है। पंचकूला में कर्मचारी चयन आयोग और एलआईसी की इमारत में आग लगा दी गई है। डेराप्रेमी अब तक 100 से ज्यादा गाड़ियों को आग लगा चुके हैं। अब तक हुई हिंसा में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। सेक्टर 6 हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। घायलों में पुलिस वाले भी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें