फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव पर हुई हिंसा को लेकर यूपी में अलर्ट, खुफिया एजेंसियां भी सतर्क

Sun, 17 Apr 2022 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इसे लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरतें और लगातार भ्रमणशील रहें। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क रखें और हर क्षेत्र की किसी तरह की घटना न होने दें। 
विज्ञापन
दिल्ली के जहांगीरपुरी में बवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकालते समय दो पक्षों में हुए हंगामे के बाद हुए पथराव और तोड़फोड़ की घटना के बाद यूपी में भी अलर्ट जारी किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इसे लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरतें और लगातार भ्रमणशील रहें। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क रखें और हर क्षेत्र की किसी तरह की घटना न होने दें। 

विज्ञापन


दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकालते समय दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ है। इस दौरान भारी पथराव भी किया गया। घटना में पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इस बवाल में कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उपद्रवियों की पहचान करने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

घटना में कई राउंड फायर और आगजनी भी की गई है। दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में फैली हिंसा के बाद इसे दिल्ली फाइल्स पार्ट-2 कहा जा रहा है।
विज्ञापन



हालांकि, इस घटना पर सभी राजनीतिक दलों ने शांति की अपील की है, लेकिन अभी से दबी जुबान में इसके राजनीतिक नफे-नुकसान को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इस हिंसा के पीछे मतदाताओं को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश हो सकती है। सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी के एक नेता ने अमर उजाला से कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को अस्थिर करने की बहुत कोशिशें की जा चुकी हैं, लेकिन इनमें से एक भी सफल नहीं हो पाई हैं। यही कारण है कि अब धार्मिक आधार पर मतदाताओं को बांटने की कोशिश की जा रही है जिससे आम आदमी पार्टी की बढ़त को रोका जा सके।

केजरीवाल ने केंद्र से की अपील
जहांगीरपुरी में हुई पथराव की घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, 'लोगों से कहना चाहता हूं कि उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखनी है क्योंकि बिना उसके देश तरक्की नहीं कर सकता। एजेसिंया, पुलिस और दिल्ली में केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है तो केंद्र सरकार दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाए रखे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें