फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट जारी, सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच के निर्देश

Wed, 14 Aug 2019 01:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस कप्तानों को सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त करने व सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि इस बार पुलिस के पास कोई खास इनपुट नहीं आया है, लेकिन कश्मीर मुद्दे को देखते हुए सावधानी बढ़ा दी गई है। सभी रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, मॉल व मल्टीप्लेक्स, भीड़ वाले बाजारों, ऐतिहासिक व पर्यटन स्थलों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के चौकस प्रबंध रखने को कहा गया है।

औचक निरीक्षण के साथ वाहनों की चेकिंग, संदिग्ध तत्वों की तलाश पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। डीजीपी ने पुलिस की पैदल गश्त को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिलों में पुलिस की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों को इस बाबत सतर्कता बरतते निर्देशों का पूरी तरह पालन कराने को कहा गया है। डीजीपी ने खुफिया विभाग व अन्य जांच एजेंसियों को भी सतर्कता बरतने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें